सार ● कक्षा 9 ● अध्याय1

कक्षा 9 के प्रथम अध्याय का pdf डाउनलोड करने के लिए क्लिक कीजिए   डाउनलोड       

"भारत-आकार और स्थिति" अध्याय का सार        

स्थिति
भारत उत्तरी गोलार्ध एवं पूर्वी देशान्तर में स्थित दक्षिण एशियाई देश है। 
भारत की मुख्य भूमि का अक्षांशीय विस्तार 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तर तक है।
इसका देशान्तरीय विस्तार 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्व तक है।
आकार 
 भारत की उत्तर से दक्षिण लंबाई 3214 कि.मी. एवं पूर्व से पश्चिमी छोर की दूरी 2933 कि.मी. है।
23°30' उत्तर में स्थित कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से गुजरते हुए देश को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है। 
भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु  इंदिरा पॉइंट ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है।
भारत के भू-भाग का कुल क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार वर्ग किलोमीटर है।
भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4% है एवं भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है।
भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 कि.मी. एवं समुद्री तट रेखा 7,517 किलोमीटर है।
82°30' पूर्वी देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गुजरती है। इसी रेखा के आधार पर पूरे देश का समय निर्धारित किया जाता है।
भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य राजस्थान एवं सबसे छोटा राज्य गोवा है।
जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश एवं सबसे छोटा राज्य सिक्किम है।
भारत एवं विश्व 
भारत के पड़ौसी देश 
भारत के उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान व अफगानिस्तान, उत्तर में चीन (तिब्बत), नेपाल व भूटान, पूर्व में म्यांमार व बांग्लादेश एवं दक्षिण में समुद्री देश श्रीलंका व मालदीव स्थित हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच में पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी है।
भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर एवं दक्षिण में हिंद महासागर का विस्तार है।_________________________________
● बहुविकल्पीय प्रश्नों की क्विज में भाग लेने, स्कोर जानने एवं उत्तर पाने के लिए क्लिक करें    क्विज
● अभ्यास प्रश्नावली के अन्य प्रश्नों का हल देखने के लिए क्लिक कीजिए   प्रश्नोत्तर 

● मानचित्र कौशल के प्रश्नों की क्विज में भाग लेने, स्कोर जानने एवं उत्तर पाने के लिए क्लिक कीजिए   मानचित्र कौशल

Comments

  1. बहुत उपयोगी जानकारी का संग्रह है इस लेख में

    ReplyDelete
  2. Thank you so much mujhe bhut achha laga sayad economics ka bhi hota

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

सार ▪ कक्षा 10▪ अध्याय 1

सार ▪ कक्षा 10 ▪ अध्याय 2