सार ▪ कक्षा 10 ▪ अध्याय 3

 जल संसाधन अध्याय का सार

 धरातल का तीन-चौथाई (71%) भाग जल से ढका हुआ है।
 कुल जल का लगभग 3% हिस्सा ही शुद्ध (लवणमुक्त) है, जिसका लगभग 69% हिमानियों के रूप विद्यमान है।
 खेतों पर निजी कुओं और नलकूपों द्वारा अत्यधिक सिंचाई करने से भौम जल स्तर निरन्तर नीचे गिर रहा है। यदि इन क्षेत्रों में इसी गति से भूजल का दोहन किया जाता रहा तो निकट भविष्य में पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो जाएगा।
 भारत में कुल विद्युत का लगभग 22%  भाग जल विद्युत से प्राप्त होता है।
 भाखड़ा बाँध विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध है- (226 मी.)
 टिहरी बाँध भारत का सबसे ऊँचा चट्टान आपूरित बाँध है- (261 मी.)
 हीराकुंड बाँध विश्व का सबसे लम्बा बाँध है-(26 किमी.)
▪ राजस्थान के अर्ध शुष्क और शुष्क क्षेत्रीय आवासों में पीने का पानी संग्रहित करने के लिए भूमिगत टैंक बनाए जाते हैं जिन्हें टांका कहते हैं।
▪ तमिलनाडु राज्य में हर घर में छत वर्षा जल संग्रहण ढांचों का बनाना आवश्यक है। इस संदर्भ में दोषी व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही हो सकती है।
___________________________________
● बहुविकल्पीय प्रश्नों की क्विज में भाग लेने, स्कोर जानने एवं उत्तर पाने के लिए क्लिक करें     क्विज


Comments

Popular posts from this blog

सार ▪ कक्षा 10▪ अध्याय 1

सार ● कक्षा 9 ● अध्याय1

सार ▪ कक्षा 10 ▪ अध्याय 2