सार ▪ कक्षा 12 ▪ अध्याय 1
भारत लोग और अर्थव्यवस्था
"जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन" अध्याय का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए क्लिक कीजिए → डाउनलोड
जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन अध्याय का सार
- हमारे देश में जनसंख्या के आंकड़ों को प्रति 10 वर्ष बाद होने वाली जनगणना द्वारा एकत्रित किया जाता है। भारत की पहली जनगणना 1872 ई. में हुई थी किंतु पहली संपूर्ण जनगणना 1881 ई. में संपन्न हुई थी।
- भारत अपनी 121 करोड़ (2011) जनसंख्या के साथ चीन के बाद विश्व में दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। (भारत की वर्तमान जनसंख्या- 139 करोड़)
- भारत के
सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य (घटते क्रम में)- 1. उत्तर प्रदेश (23 करोड़)
2. महाराष्ट्र 3. बिहार 4. पश्चिम बंगाल
- जनसंख्या घनत्व का तात्पर्य प्रति वर्ग किमी. में निवासित औसत जनसंख्या से होता है।
- भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर (2011) है।
- भारत के सर्वाधिक जनघनत्व वाले राज्य (घटते क्रम में)- 1. बिहार (1102) 2. पश्चिम बंगाल 3. केरल 4. उत्तर प्रदेश (829)
- दशकीय वृद्धि दर 10 वर्षों के मध्य जनसंख्या में हुई प्रतिशत वृद्धि को व्यक्त करती है।
- भारत की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर 1.64% है, जबकि दशकीय वृद्धि दर 17.64% है।
- राष्ट्रीय युवा नीति (NYP-2014) 2014 में आरंभ की गई है। इसमें 15 से 29 वर्ष के आयु समूह के व्यक्ति को युवा के रूप में परिभाषित किया गया है।
- 10 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को किशोर कहते हैं।
- भारत की कुल जनसंख्या का 69% भाग गांवों एवं 31% नगरों में निवास करता है।
- मुख्य श्रमिक- ऐसा व्यक्ति जो 1 वर्ष में कम से कम 6 महीने काम करता है।
- सीमांत श्रमिक- वह व्यक्ति जो 1 वर्ष में 6 महीने से कम काम करता है।
- भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को राजभाषा के रूप में मान्यता प्रदान की गयी है।
______________________
बहुविकल्पीय प्रश्नों की क्विज में भाग लेने, स्कोर जानने एवं उत्तर पाने के लिए क्लिक करें → क्विज
जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन अध्याय के प्रश्नोत्तर देखने के लिए क्लिक करें→ प्रश्नोत्तर



Comments
Post a Comment