सार ▪ कक्षा 9 ▪ अध्याय 2

भारत का भौतिक स्वरूप अध्याय का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें डाउनलोड

भारत का भौतिक स्वरूप अध्याय का सार

● हमारे देश में हर प्रकार की स्थलाकृतियाँ पाई जाती हैं, जैसे- पर्वत, मैदान, पठार, मरुस्थल तथा द्वीप समूह

● हिमालय विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी है। यह पर्वत श्रेणी 2400 किमी. लम्बाई में फैलते हुए एक अर्द्धवृत का निर्माण करती है।

● देशांतरीय विस्तार के आधार पर हिमालय को तीन भागों में बाँटा जा सकता है-

1. महान या आंतरिक हिमालय या हिमाद्रि (उत्तरी)

2. हिमाचल या निम्न हिमालय (मध्य)

3. शिवालिक (दक्षिणी)

● हिमालय का 'पश्चिम से पूर्व' नदी घाटियों की सीमाओं के आधार पर विभाजन-

1. पंजाब हिमालय – सिन्धु एवं सतलुज नदियों के बीच

2. कुमायूँ हिमालय – सतलुज तथा काली नदियों के बीच

3. नेपाल हिमालय - काली तथा तीस्ता नदियों के बीच

4. असम हिमालय – तीस्ता तथा दिहांग नदियों के बीच

● सिंधु तथा इसकी सहायक नदियां झेलम, चिनाब, रावी, व्यास तथा सतलुज हिमालय से निकलती हैं।

● सियाचिन, बियाफो, गंगोत्री, यमुनोत्री आदि हिमालय के प्रमुख हिमनद हैं।

● मसूरी, नैनीताल एवं रानीखेत उत्तराखंड राज्य में स्थित हैं।

● ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित माजुली विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप है।

● भारत का उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदियों सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र एवं इनकी सहायक नदियों से बना है, जो कि जलोढ़ मृदा का क्षेत्र है।

● भौतिक आकृति के आधार पर उत्तरी मैदान का विभाजन 4 वर्गों में किया गया है-

1. भाबर- सिन्धु से लेकर तीस्ता तक नदियां पर्वतों से नीचे उतरते समय ढाल पर 8 से 16 किलोमीटर चौड़ी पट्टी के रूप में कंकड़-पत्थरों का निक्षेपण करती हैं। सभी सरिताएं इसमें लुप्त हो जाती हैं।

2. तराई- भाबर के दक्षिण में 15 से 30 किमी. दलदली व नमी भरा क्षेत्र जहां नदियां पुनः निकल आती हैं।

3. बांगर - पुरानी जलोढ़ मृदा- इसमें चूनेदार निक्षेप पाए जाते हैं जिन्हें स्थानीय भाषा में कंकड़ कहते हैं।

4. खादर- बाढ़ वाले मैदानों के नए तथा युवा निक्षेपों को खादर कहते हैं। इनका निर्माण लगभग प्रत्येक वर्ष होता है। ये अत्यधिक उपजाऊ होते हैं।

● प्रायद्वीपीय पठार एक मेज की आकृति वाला भू-भाग है, जो पुराने क्रिस्टलीय, आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों से निर्मित है।

● प्रायद्वीपीय पठार की उत्तरी सीमा पर अरावली, विंध्यांचल और सतपुड़ा की पहाड़ियां स्थित हैं।

● प्रायद्वीपीय भारत की सबसे ऊँची चोटी अनाईमुडी (2695 मी.) है।

● पूर्वी घाट- महानदी घाटी से दक्षिण में नीलगिरी तक (उत्तरी सरकार कोरोमण्डल)

● पश्चिमी घाट या सह्याद्रि- तापी नदी से कन्याकुमारी अन्तरीप तक (कोंकण मालाबार)

● थालघाट दर्रा नासिक व मुंबई को, भोरघाट मुंबई व कोलकाता को (रेलमार्ग) एवं पालघाट दर्रा तमिलनाडु व केरल को जोड़ता है।




बहुविकल्पीय प्रश्नों की क्विज में भाग लेने, स्कोर जानने एवं उत्तर पाने के लिए क्लिक करें    क्विज

 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

सार ▪ कक्षा 10▪ अध्याय 1

सार ● कक्षा 9 ● अध्याय1

सार ▪ कक्षा 10 ▪ अध्याय 2