सिनाबंग ज्वालामुखी पर्वत में विस्फोट
![]() |
इंडोनेशिया के अन्य प्रमुख ज्वालामुखी-
1. सेमेरू (जावा द्वीप)
2. मेरापी (जावा द्वीप) इंडोनेशिया का सर्वाधिक सक्रिय
3. क्राकाटोआ (जावा-सुमात्रा के मध्य सुंडा जलसंधि में स्थित)
4. रिन्जानी (लोम्बोक द्वीप)
5. टैम्बोरा (सुम्बावा द्वीप)
ये ज्वालामुखी पर्वत प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित हैं। विश्व के दो तिहाई ज्वालामुखी इसी प्रशांत अग्निवृत (Pacific Ring of Fire) में आते हैं। इस क्षेत्र में 450 सक्रिय और शांत ज्वालामुखी हैं। दुनिया के 90% भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं।
__________________________________________
इंडोनेशिया के संबंध में अन्य तथ्य -
राजधानी : जकार्ता
मुद्रा : इंडोनेशियाई रुपया
भाषा : इंडोनेशियाई
कुल द्वीपों की संख्या : लगभग 18000
प्रमुख द्वीप: सुमात्रा, जावा(जकार्ता), कालीमंतान, सुलावेसी, बाली
पड़ोसी देश: मलेशिया( बोर्नियो द्वीप), पपुआ न्यू गिनी (पपुआ द्वीप), पूर्वी तिमोर (तिमोर द्वीप), सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया एवं भारत (अंडमान एवं निकोबार दीप समूह)
* उष्णकटिबंधीय वर्षा वन एवं समृद्ध वन्य जीवन के कारण इंडोनेशिया को एशिया का अफ्रीका कहते हैं।
* सुमात्रा, कालीमंतान, सुलावेसी आदि द्वीपों से होकर इंडोनेशिया के लगभग मध्य से भूमध्य रेखा गुजरती है।
* इंडोनेशिया निकल के भंडारण एवं उत्पादन दोंनों में विश्व में प्रथम स्थान पर है।


Comments
Post a Comment