प्रश्नोत्तर●कक्षा-9 ●अध्याय-1
भारत - आकार और स्थिति प्रश्नोत्तर
2 (i). अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?उत्तर: अरब सागर में लक्षद्वीप द्वीप समूह एवं बंगाल की खाड़ी में अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह है। दक्षिण में मालदीव एवं श्रीलंका द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं।
2 (ii). उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं
उत्तर: रूस, कनाडा, सं.रा.अमेरिका, चीन, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रफल में भारत से बड़े देश हैं।
2 (iii). हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।
उत्तर: उत्तर-पश्चिमी पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान, उत्तरी पड़ोसी देश चीन, नेपाल व भूटान तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देश बांग्लादेश है।
2 (iv). भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।
उत्तर: मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं झारखण्ड इन 8 राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है। (Trick- मित्र पर गमछा झार)
3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा सूर्योदय 2 घंटे पहले होता है क्योंकि अरुणाचल प्रदेश और गुजरात क्रमश: भारत के पूर्व और पश्चिम में स्थित हैं। दोनों में 30° देशांतर का अंतर है। प्रत्येक दो देशांतरों के बीच 4 मिनट के समय का अंतर होता है। इस प्रकार अरुणाचल प्रदेश तथा गुजरात के समय में 2 घंटे का अंतर आ जाता है जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है ऐसा भारत के मानक समय के कारण होता है। 82° 30’ पूर्वी देशांतर के समय को पूरे देश का मानक समय माना गया है। पूरे देश की घड़ियां इसी मानक समय के अनुसार चलती है।
4. हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?
उत्तर: हिंद महासागर के शीर्ष पर भारत की स्थिति केंद्रीय है। भारत को इस स्थिति का प्राचीन काल से ही लाभ मिलता रहा है। इस स्थिति के कारण भारत के जल मार्ग द्वारा पूर्वी अफ्रीका, पश्चिमी एशिया, दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्वी एशिया और पूर्वी एशिया के देशों में पहुंचा जा सकता है। अतः भारत ने इन देशों के साथ घनिष्ठ सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संबंध स्थापित किए हैं। भारत की इस स्थिति का महत्व इस बात से और भी स्पष्ट हो जाता है कि देश के साथ लगते इस महासागर का नाम हिंदुस्तान के नाम पर हिंद महासागर पड़ा।
________________________________
● बहुविकल्पीय प्रश्नों की क्विज में भाग लेने, स्कोर जानने एवं उत्तर पाने के लिए क्लिक करें → क्विज
● भारत आकार और स्थिति अध्याय का सार देखने के लिए क्लिक कीजिए → सार
● मानचित्र कौशल के प्रश्नों की क्विज में भाग लेने, स्कोर जानने एवं उत्तर पाने के लिए क्लिक कीजिए → मानचित्र कौशल


Comments
Post a Comment