सार ● कक्षा 11 ● अध्याय 1
कक्षा 11 की 'भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत' पुस्तक के प्रथम अध्याय का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए क्लिक कीजिए → डाउनलोड
▪ सर्वप्रथम भूगोल शब्द का प्रयोग ग्रीक विद्वान इरेटॉस्थेनीज (276-194 ई0पू0) ने किया था।
▪ ‘Geography’ शब्द ग्रीक भाषा के दो मूल शब्द ‘Geo’ (पृथ्वी) और
‘graphos’ (वर्णन) शब्दों
से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है पृथ्वी का वर्णन।
▪ भूगोल का उद्देश्य धरातल
की प्रादेशिक
/ क्षेत्रीय भिन्नता का
वर्णन एवं व्याख्या करना है- रिचर्ड हार्टशोर्न
▪ भूगोल धरातल के विभिन्न
भागों में कारणात्मक रूप से संबंधित तथ्यों में भिन्नता
का अध्ययन करता है-
अलफ्रेड हैटनर
▪ भूगोल में आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकें जैसे भौगोलिक सूचना तंत्र (GIS- Geographic Information System) एवं कम्प्यूटर मानचित्र कला (Computer
cartography) के
अध्ययन ने ज्ञान एवं कुशलता प्राप्त करने तथा राष्ट्र स्तरीय विकास में सहयोग करने
की दक्षता प्रदान की है।
▪ भूगोल के अध्ययन के दो प्रमुख उपागम हैं-
1. विषय वस्तुगत (क्रमबद्ध) भूगोल – इसे जर्मन भूगोलवेत्ता
अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट द्वारा प्रवर्तित किया गया
2. प्रादेशिक भूगोल- इसका विकास जर्मन भूगोलवेत्ता कार्ल
रिटर द्वारा किया गया।
▪ एक वैज्ञानिक विषय के रूप में भूगोल तीन वर्गीकृत प्रश्नों से संबंधित हैः
1. कुछ प्रश्न धरातल पर पाए जाने वाले प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं के प्रतिरूप की पहचान से जुड़े होते हैं जो ‘क्या’ प्रश्न के उत्तर देते हैं।
2. कुछ प्रश्न पृथ्वी पर भौतिक सांस्कृतिक तत्त्वों के वितरण से संबंधित होते हैं, जो ‘कहाँ’ प्रश्न से संबद्ध होते हैं।
3. कुछ प्रश्न व्याख्या अथवा तत्त्वों एवं तथ्यों के मध्य कार्य-कारण संबंध से जुड़े होते है। भूगोल का यह पक्ष ‘क्यों’ प्रश्न से जुड़ा हुआ है।
▪ एक भूगोलवेत्ता को गणित एवं कला में निपुण होना चाहिए क्योंकि भूगोल में अक्षांश एवं देशान्तरों का अध्ययन करना होता है, जिसके लिए गणित ज्ञान होना आवश्यक है एवं मानचित्र तैयार करने के लिए कला का ज्ञान होना आवश्यक है।



Comments
Post a Comment