सस्टेनेबल डेवलपमेंट रैंकिंग 2021
● साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा अपनाया गया था, जो पृथ्वी पर भविष्य में शांति और समृद्धि के लिए एक साझा ब्लूप्रिंट प्रदान करता है। इसके तहत 17 लक्ष्य तय किए गए हैं।
● भारत की पर्यावरण रिपोर्ट 2021 की स्थिति से खुलासा हुआ है कि
भारत की रैंक पिछले साल 115वीं थी जो अब 117वीं हो गई है. भारत की यह रैंकिंग मुख्य रूप से खाद्य
सुरक्षा का लक्ष्य प्राप्त कर भुखमरी का खात्मा करने, लैंगिक समानता प्राप्त करने और
लचीले बुनियादी ढांचे के निर्माण करने, सतत समावेशी औद्योगीकरण को
बढ़ावा देने और नवाचार को बढ़ावा देने जैसी प्रमुख चुनौतियों के कारण दो स्थान
गिरी है।
● भारत का स्थान चार दक्षिण
एशियाई देशों- भूटान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश से भी
नीचे है. इस बार भारत का कुल एसडीजी स्कोर 100 में से 61.9 है।
● राज्यवार देखें तो झारखंड और बिहार लक्ष्य वर्ष 2030 तक एसडीजी को पूरा करने के लिए सबसे कम तैयार हैं जबकि झारखंड 17 एसडीजी में से पांच में पीछे है और बिहार सात में पीछे है। केरल, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ एसडीजी हासिल करने की राह पर सबसे अच्छे समग्र स्कोर वाले राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश हैं।

Comments
Post a Comment