प्रश्नोत्तर ▪ कक्षा 11 ▪अध्याय 1

 भारत भौतिक पर्यावरण 

 भारत- स्थिति प्रश्नोत्तर

2.      निम्नलिखित प्रश्नों का लगभग 30 शब्दों में उत्तर दें-

(i)    क्या भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है? यदि हाँ तो आप ऐसा क्यों सोचते हैं?

उत्तर- वास्तव में भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता नहीं है। एक से अधिक मानक समय होने पर स्थानीय समय निर्धारण में कठिनाइयां आएंगी। एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता केवल उन देशों में होती है जिनका पूर्व पश्चिम विस्तार अत्यधिक होता है जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका में 6 एवं रूस में 11 समय कटिबंध निर्धारित किये गये हैं।

(ii)  भारत की लंबी तटरेखा के क्या प्रभाव हैं?

उत्तर- भारत की तट रेखा 7517 किलोमीटर लंबी है। भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है जिसके कारण यहां मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, विशाखापट्टनम, कोच्चि, तूतीकोरिन, मोर्मुगांव, मंगलुरू, कांडला, पारादीप एवं हल्दिया जैसे बड़े-बड़े बंदरगाहों का विकास हुआ है। इनके माध्यम से समुद्री मार्गों द्वारा दूसरे देशों के साथ व्यापार होता है। भारत में लंबी तट रेखा होने के कारण मछली उत्पादन में भारत का विश्व में महत्वपूर्ण स्थान है। इसके अतिरिक्त समुद्री संसाधनों में खनिज तेल, नमक, मोती, मूंगा आदि की भी प्राप्ति होती है।

(iii) भारत का देशांतरीय फैलाव इसके लिए किस प्रकार लाभप्रद है?

उत्तर- भारत 68 डिग्री पूर्वी देशांतर से 97 डिग्री पूर्वी देशांतर के बीच फैला हुआ है। भारत का देशांतरीय विस्तार 30 डिग्री है। यही देशांतरीय विस्तार देश में भू-आकृति, जलवायु, मिट्टी के प्रकारों तथा प्राकृतिक वनस्पति में पाए जाने वाली भारी भिन्नता के लिए उत्तरदायी है

(iv) जबकि पूर्व में, उदाहरणः नागालैंड में, सूर्य पहले उदित होता है और पहले ही अस्त होता है, फिर कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक ही समय क्यों दिखाती हैं?

उत्तर- नागालैंड में सूर्य पहले उदित होता है और पहले ही अस्त होता है लेकिन नई दिल्ली में सूर्योदय और सूर्यास्त बाद में होता है फिर भी दोनों स्थानों पर एक ही समय होता है इसका कारण है कि भारत के विभिन्न स्थानों के समय में अंतर ना हो इसके लिए एक मानक समय रेखा 82°30΄ पूर्व पर निर्धारित की गई है, जो मिर्जापुर से गुजरती है इसलिए भारत के विभिन्न स्थानों में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अंतर होने के बावजूद घड़ी के समय में अंतर नहीं होता है।


____________________

बहुविकल्पीय प्रश्नों की क्विज में भाग लेने, स्कोर जानने एवं उत्तर पाने के लिए क्लिक करें →   क्विज

 भारत स्थिति अध्याय का सार देखने के लिए क्लिक कीजिए →  सार

Comments

Popular posts from this blog

सार ▪ कक्षा 10▪ अध्याय 1

सार ● कक्षा 9 ● अध्याय1

सार ▪ कक्षा 10 ▪ अध्याय 2