सार ▪कक्षा 11 ▪अध्याय 1

 भारत भौतिक पर्यावरण 

"भारत-स्थिति" का  पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए क्लिक  कीजिए   →   डाउनलोड 

भारत - स्थिति अध्याय का सार

भारत की मुख्य भूमि दक्षिण से उत्तर 8°4' से 37°6' उत्तरी अक्षांशों एवं पश्चिम से पूर्व 68°7' से 97°25' पूर्वी देशान्तर के मध्य विस्तृत है।

भारत के द्वीप समूहों को सम्मिलित करने पर हमारे देश की दक्षिणी सीमा बंगाल की खाड़ी में 6°45' उत्तर अक्षांश के साथ निर्धारित होती है।

भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार लगभग 30° है। 30° देशांतरीय विस्तार के कारण देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में 2 घंटे का अंतर होता है।

ध्रुवों की ओर जाते समय दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी घटती जाती है, जबकि दो अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी हर जगह एक सी रहती है।

भारत का दक्षिणी हिस्सा उष्णकटिबंध में और उत्तरी हिस्सा उपोष्ण कटिबंध / कोष्ण शोतोष्ण कटिबंध में स्थित है।

 भारत के भू-भाग का कुल क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार वर्ग किलोमीटर है।

भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 कि.मी. एवं समुद्री तट रेखा 7,517 किलोमीटर है।

भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4% है एवं भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है।

भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत, उत्तर-पश्चिम में हिंदूकुश व सुलेमान श्रेणियां, उत्तर-पूर्व में पूर्वांचल पहाड़ियाँ तथा दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है।

भारतीय उपमहाद्वीप के अन्तर्गत भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल एवं भूटान देश आते हैं।

भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है।

भारत के उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान व अफगानिस्तान, उत्तर में चीन (तिब्बत), नेपाल व भूटान, पूर्व में म्यांमार व बांग्लादेश एवं दक्षिण में समुद्री देश श्रीलंका व मालदीव स्थित हैं।

भारत और श्रीलंका पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा अलग होते है।

बहुविकल्पीय प्रश्नों की क्विज में भाग लेने, स्कोर जानने एवं उत्तर पाने के लिए क्लिक करें →   क्विज
 अभ्यास प्रश्नावली के अन्य प्रश्नों का हल देखने के लिए क्लिक कीजिए →  प्रश्नोत्तर 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

सार ▪ कक्षा 10▪ अध्याय 1

सार ● कक्षा 9 ● अध्याय1

सार ▪ कक्षा 10 ▪ अध्याय 2