सार ▪ कक्षा 9 ▪ अध्याय 2
भारत का भौतिक स्वरूप अध्याय का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें→ डाउनलोड
भारत का भौतिक स्वरूप अध्याय का सार
● हमारे देश में हर प्रकार की स्थलाकृतियाँ
पाई जाती हैं, जैसे- पर्वत, मैदान, पठार, मरुस्थल तथा द्वीप समूह
● हिमालय विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी
है। यह पर्वत श्रेणी 2400 किमी. लम्बाई में फैलते हुए एक अर्द्धवृत का निर्माण करती है।
● देशांतरीय विस्तार के आधार पर हिमालय को
तीन भागों में बाँटा जा सकता है-
1. महान या आंतरिक हिमालय या हिमाद्रि (उत्तरी)
2. हिमाचल या निम्न हिमालय (मध्य)
3. शिवालिक (दक्षिणी)
● हिमालय का 'पश्चिम से पूर्व' नदी घाटियों की सीमाओं के आधार पर विभाजन-
1. पंजाब हिमालय – सिन्धु एवं सतलुज नदियों के बीच
2. कुमायूँ हिमालय – सतलुज तथा काली नदियों के बीच
3. नेपाल हिमालय - काली तथा तीस्ता नदियों के बीच
4. असम हिमालय – तीस्ता तथा दिहांग नदियों के बीच
● सिंधु तथा इसकी सहायक नदियां झेलम, चिनाब, रावी, व्यास तथा सतलुज हिमालय से निकलती हैं।
● सियाचिन, बियाफो,
गंगोत्री, यमुनोत्री आदि हिमालय के प्रमुख हिमनद हैं।
● मसूरी, नैनीताल एवं रानीखेत उत्तराखंड राज्य में स्थित हैं।
● ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित
माजुली विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप है।
● भारत का उत्तरी मैदान
तीन प्रमुख नदियों सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र एवं इनकी सहायक नदियों से बना है, जो
कि जलोढ़ मृदा का क्षेत्र है।
● भौतिक आकृति के आधार
पर उत्तरी मैदान का विभाजन 4 वर्गों में किया गया है-
1. भाबर- सिन्धु से लेकर
तीस्ता तक नदियां पर्वतों से नीचे उतरते समय ढाल पर 8 से 16 किलोमीटर चौड़ी पट्टी के रूप में कंकड़-पत्थरों
का निक्षेपण करती हैं। सभी सरिताएं इसमें लुप्त हो जाती हैं।
2. तराई- भाबर के दक्षिण
में 15 से 30 किमी. दलदली व नमी भरा क्षेत्र जहां नदियां पुनः निकल आती
हैं।
3. बांगर - पुरानी जलोढ़
मृदा- इसमें चूनेदार निक्षेप पाए जाते हैं जिन्हें स्थानीय भाषा में कंकड़ कहते
हैं।
4. खादर- बाढ़ वाले
मैदानों के नए तथा युवा निक्षेपों को खादर कहते हैं। इनका निर्माण लगभग प्रत्येक
वर्ष होता है। ये अत्यधिक उपजाऊ होते हैं।
● प्रायद्वीपीय पठार एक
मेज की आकृति वाला भू-भाग है, जो पुराने क्रिस्टलीय, आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों
से निर्मित है।
● प्रायद्वीपीय पठार की
उत्तरी सीमा पर अरावली, विंध्यांचल और सतपुड़ा की पहाड़ियां स्थित हैं।
● प्रायद्वीपीय भारत की
सबसे ऊँची चोटी अनाईमुडी (2695 मी.) है।
● पूर्वी घाट- महानदी
घाटी से दक्षिण में नीलगिरी तक (उत्तरी सरकार + कोरोमण्डल)
● पश्चिमी घाट या
सह्याद्रि- तापी नदी से कन्याकुमारी अन्तरीप तक (कोंकण + मालाबार)
● थालघाट दर्रा नासिक व
मुंबई को, भोरघाट मुंबई व कोलकाता को (रेलमार्ग) एवं पालघाट दर्रा तमिलनाडु व केरल
को जोड़ता है।
●बहुविकल्पीय प्रश्नों की क्विज में भाग लेने, स्कोर जानने एवं उत्तर पाने के लिए क्लिक करें → क्विज




Assd
ReplyDelete